लालू भर्ती हुए अस्पताल में, इधर 'घर' में हो गयी भारी सेंधमारी। Lalu led RJD leaders join BJP in mass.
पटना। न्यूज़। ( विद्रोही)। यह महज संयोग है या राजनीतिक उस्तादी! राजद सुप्रीमो अपने इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और इधर पटना में बड़े पैमाने में राजद के बना बनाये 'घर' में सेंधमारी हो गयी। जी हां। लालू के सानिध्य में राजनीति के ककहरा सीखने वाले पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व पार्षद समेत कई दिग्गज नेताओं को भाजपा ने फोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। देखिए किन-किन नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया है। राजद नेताओं को पार्टी में शामिल करने में बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव की अहम भूमिका है। राजद के अलावा कांग्रेस व लोजपा नेताओं को भी भाजपा ने फोड़ा है। 1) सीताराम यादव, पूर्व सांसद, राजद 2) प्रो० (डॉ) दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधान पार्षद, राजद 3) संतोष मेहता, पूर्व महासचिव, राजद 4) रामजी मांझी, पूर्व उपाध्यक्ष, राजद 5) श्रीमती नगीना देवी, पूर्व विधायक, लोजपा 6) सुबोध कुमार पासवान, पूर्व विधायक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 7) श्रीमती अनीता यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता,कांग्रेस 8) श्रीमती मीरा देवी, उप-महापौर,पटना