बिहार/30/01/21
पटना। न्यूज़। विद्रोही। जो लोग ये भ्रम पाल रहे थे कि बिहार चुनाव के बाद चिराग पासवान की एनडीए से भी छुट्टी हो जाएगी उनका भ्रम अब टूट जाना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी खुद चिराग पासवान को तवज्जो दे रहे हैं। आज दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय की तरफ से चिराग को न्योता भेजा गया। हालांकि तबियत खराब होने की वजह से बतौर लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान बैठक में भाग नहीं ले रहे हैं। आज ही सर्वदलीय बैठक भी है।
बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा भले ही एनडीए के हिस्सा नहीं रही, किन्तु केंद्र में लोजपा एनडीए के हिस्सा है। सूत्रों के मुताबिक अगले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में चिराग पासवान को मंत्री भी बनाया जा सकता है। ज्ञात हो कि हाल में स्व. रामविलास पासवान को पद्मभूषण अवार्ड से नवाजा गया। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जदयू ने केंद्र से भी लोजपा का नाता तोड़ने की रंनिरी अपनायी थी पर दाल नहीं गली। नीतीश के निकटवर्ती भाजपा नेता भी चाह रहे थे कि लोजपा एनडीए से अलग हो जाये पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग को एनडीए में रखने का पुरजोर समर्थन किया।
सूत्रों के मुताबिक आगामी पंचायत चुनाव में लोजपा दमखम के साथ उतरने की योजना बना रही है। दलीय आधार पर होने वाले चुनाव किसी भी पार्टी के लिए शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं होगा। यह महज राजनीतिक संयोग था कि लोजपा के बिहार में एनडीए से दूर जाने के बाद मुकेश साहनी को स्थान मिल गया।
Comments