अब बिहार में जोरदार खेला होबे। आरसीपी बनाएंगे नई पार्टी, दिया जदयू से इस्तीफा। A new twist in jdu politics.
पटना। न्यूज। नौ वर्षों में 40 बीघा जमीन लिखवाने के मामले प्रकाश में आने के बाद अपनी ही पार्टी द्वारा आरसीपी से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद जदयू की राजनीति में भूचाल आ गया। बौखलाए आरसीपी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने का एलान कर दिया। अब नई राजनीतिक परिस्थियों में बिहार में खेला होबे। जाहिर है आरसीपी भी चिराग पासवान के तर्ज पर नुकसान पहुंचाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने सैकड़ो सर्मथकों के साथ जदयू से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केनाम भेजे पत्र में कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते है। उनके साथ जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह व व्यावसायिक प्रकोष्ठ क ेपूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र विभूति ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है साथ ही उन्होंने नया संगठन बनाने का संकेत दिया है।आरसीपी सिंह ने कहा कि साजिश के तहत आरोप लगाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकतार्ओं से भी साथ चलने का आह्वान किया है। आरसीपी सिंह ने कहा कि जदयू डूबता हुआ जहाज है। जदयू में अब बचा क्या है, अब तक जदयू का झोला उठाकर क्या क