Skip to main content

Posts

Showing posts from 2020

नीतीश अब आरसीपी के 'तीर'से साधेंगे कई निशाना!

 पटना। न्यूज़। हाल के विधानसभा चुनाव में सीटों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने आज राजनीतिक रणक्षेत्र में नया पासा फेंक कर आरसीपी सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया। नीतीश के इस तीर से कई निशाना साधेंगे! अभी तक आरसीपी जदयू के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री थे और आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। जदयू के इस संगठनात्मक फेरबदल के कई मायने है पर अंतिम बाजी नीतीश के हांथ ही रहेगी। नीतीश का नया कदम इशारा कर रहा है कि प्रदेश की राजनीति में कई उलटफेर होने वाला है। ताजा कदम से संदेश दिया गया है कि नीतीश कुमार अब पूरी तरह सरकार पर ध्यान देंगें और पार्टी के नालिस व नखरे देखने की जिम्मेवारी आरसीपी चली गयी।  मतलब  यह भी निकाला जा सकता है कि हालिया चुनाव में पार्टी की करारी हार की जिम्मेवारी अपने ऊपर लेते हुए नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद त्याग दिया। यह तो साफ सुथरा सहज संदेश है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की राय में नीतीश ने अपने एक तीर से कई निशाना साधा है। पहला तो आरसीपी अब बिहार की राजनीति में बांध दिए गए। केंद्र की सरकार में शामिल होने के दरवाजे बंद कर दिए गए। अब पार

राजनीति में कोई अपना नहीं, नीतीश के 6 विधायक भाजपा में शामिल

 पटना। न्यूज़। चौंकिये नहीं। यह मामला बिहार का नहीं, अरुणाचल प्रदेश का है। बिहार में तो भाजपा और जदयू की दोस्ती के बदौलत सरकार खींच रही है और वहीं अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायक नीतीश का साथ छोड़कर भाजपा संग चले आये। अरुणाचल के 7 जदयू विधायको में 6 टूट गए। महज एक विधायक नीतीश के साथ है।   हाल ही में बिहार में बसपा का एक विधायक जदयू के साथ चला आया है। राजनीति सौदेबाजी का हिस्सा हो गयी है। जहां अधिक फायदे दिखते हैं नेता वहीं खिसक लेते हैं। वहीं पार्टी के मुखिया कमजोर विधायकों की जमकर शोषण करते हैं। दबंग को मंत्री बना देते हैं। 

पीके ने लगा दी बाजी,पश्चिम बंगाल में दहाई को पार करने में तरस जाएगी भाजपा

  पटना। न्यूज़। कभी भाजपा की नैया पार लगाने वाले प्रशांत किशोर,पीके ने दावा कर दिया है कि भाजपा लाख जोर आजम ले पश्चिम बंगाल में उसकी दाल गलनेवाली नहीं है। भाजपा को पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में दहाई पार करने को लाले पर जाएंगे। इस तरह भाजपा सत्ता में नहीं आ सकती। हो सकता है उसे 10 seats भी नहीं मिले। यानी किसी हालत में 99 सीट को भाजपा नहीं पार कर पाएगी। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पीके ने ट्वीट कर साफ कह दिया है कि लाख कार्यस्तानी के बावजूद भाजपा पश्चिम बंगाल में दहाई भी नहीं छू पाएगी। पीके ने दावा किया है कि यदि भाजपा दहाई का आंकड़ा पर गयी तो वह ट्विटर छोड़ देंगे। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा में तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायकों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। अमित शाह की इस सभा के बाद ममता बनर्जी खेमे में खलबली मच गई है। पश्चिम बंगाल में पीके ममता बनर्जी के चुनाव प्रबंधक है। डबल डिजिट यानी भाजपा को 10 सीट को भी पार नहीं कर सकती है या वह ज्यादा से ज्यादा 99 सीट तक पहुंचे। पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की संख्या करीब 30 फीसदी तक है। एनआरसी जैसे कुछ मामले हैं जो मम

भाजपा ने किसान आंदोलन की चिंगारी रोकने को छोड़े सारे घोड़े

  पटना। न्यूज़। विद्रोही। भाजपा ने किसान आंदोलन की चिंगारी रोकने के लिए अपने सारे घोड़े छोड़ दिए हैं। देश के सभी राज्यों में भाजपा के मंत्री, संसद, विधायक से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता विवादित कृषि कानून के बारे में दर दर सफाई दे रहे हैं। वहीं किसानों के हौसले देख सरकार की सांसें फूलने लगी है।  बिहार की बात करें जहां एनडीए की सरकार है। भाजपा सरकार की हिस्सा है वहां भाजपा नेताओं को विशेष ड्यूटी दी गयी है। भाजपा के मंत्री किसान चौपाल लगाकर तीन नए कृषि कानून के बारे में समझा रहे हैं। बक्सर में चौपाल लग रहा है। राजधनी पटना में चौपाल लग रहा है। मंत्री, विधायक समेत कार्यकर्ता की जुबां पर कृषि कानून के गीत हैं। जब से किसान आंदोलन के दौरान एक आंदोलनकारी ने किसानों के समर्थन में अपने को गोली मारी है तब से केंद्र सरकार की धड़कने बढ़ने लगी है। जानकारी के मुताबिक किसान आंदोलन में अब तक करीब 20 किसानों की तबियत खराब होने से मौत हो चुकी है। आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से कई दौर की वार्ता हो चुकी है पर परिणाम शून्य रहा। किसान तीनों कृषि कानून को निरस्त करना चाहते हैं। सरकार भी कानून में स

फर्जी डिग्री पर बने शिक्षकों को जेल का बन रहा मुहूर्त। पटना हाइ कोर्ट ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब

पटना। न्यूज़। पटना हाईकोर्ट ने फर्जी डिग्री पर मलाई काट रहे शिक्षकों के मामले में गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है। हजारों शिक्षक फर्जी डिग्री पर शिक्षक बनकर योग्य व मेधावी युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिये हैं। जानकारी के मुताबिक चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रंजीत पंडित की जनहित याचिका पर फर्जी डिग्री पर बने शिक्षकों के मामले में चिंता जताते हुए कड़ा फैसला सुनाया है। 9 जनवरी को सरकार को  जवाब देने के लिए निर्देश दिया है। राज्य सरकार को यह आखिरी मोहलत दी गई है।याचिकाकर्ता के अधिवक्ता दीनू कुमार ने अदालत को बताया कि राज्य के स्कूलों में बड़े पैमाने पर फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक नौकरी कर रहे हैं। कोर्ट को बताया गया कि ऐसे शिक्षकों की संख्या लाख में हो सकती है। निगरानी विभाग की ओर से कहा गया कि कथित फर्जी डिग्री पर बने शिक्षकों के मामले की जांच में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। फर्जी डिग्री पर बने शिक्षकों का फोल्डर भी पूरे तौर पर उपलब्ध नहीं कराया गया है। 9 जनवरी को पूरे मामले पर जवाब देना है।

किसान फॉरवर्ड, सरकार आज न कल बैकफुट पर

 पटना। न्यूज़। विद्रोही। देश में किसान आंदोलन नरेंद्र मोदी सरकार के सारे पूण्य कार्यों पर पलीता लगा सकती है। ये शाहीन बाग का आंदोलन नहीं है कि जिसके विरोध में देश की अधिकतर जनता खड़ी हो गयी थी। ये किसान आंदोलन है जिसके समर्थन में रोज लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।  प्रश्न यह उठता है कि भाजपा को जब अकेले अपने बलबूते संसद में 303 सांसदों का समर्थन प्राप्त है तो उसे किसानों के लिए स्वयम्भू नेता बनने की क्या जरूरत थी। बिहार में भी एनडीए की सरकार बन गयी है।केंद्र में अच्छी खासी सरकार चल रही है। जम्मू कश्मीर से 370 धारा निरस्त हुआ। राममंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त हुआ। तीन तलाक संबंधी कानून बना फिर किसानों के घर मे घुसने की क्या जरूरत थी। एक किसान ने सवाल उठाया कि आखिर कौन वो किसान है जिसकी बात मानकर नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन कृषि बनाये। जब देश के किसान कृषि कानून को भला नहीं मान रहे हैं तो आखिर इस कानून को क्यों थोपा जा रहा है। अलबत्ता सरकार की नीयत ठीक नहीं है। गांवों में घुसकर किसानों के मुंह बंद करने के लिए नए कानून बनाये गए। ग्राम स्वराज की बात कौन करे ये ग्राम गुलामी की ओर ले जाने वाला रास्

अब वर्ष 24 के लिए गोटियां बिठा रही है भाजपा, बिहार से शतरंज की चालें शुरू!

  पटना। न्यूज़। विद्रोही। भाजपा ने अभी से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शतरंज की चालें शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा नेतृत्व ने ढ़ाई कदम चलते हुए एक घोड़े को दिल्ली की राह चलने के लिए मजबूर कर दिया। शतरंज का यह मजबूत घोड़ा कोई और नहीं बिहार का पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी हैं। भाजपा ने दूर की कौड़ी खेली है। यह खेल वर्ष 2023 में समझ आएगा जब भाजपा अपने एक प्यादे को केंद्र से हटाकर बिहार की राजनीति में भेज देगी। यह प्यादा वर्ष 2024 के चुनाव में अमित शाह के लिए रन बटोरेगा। अभी भाजपा कई चले चलेगी। आज बिहार से सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा के लिए नामंकन दाखिल कर दिया है और उनका राज्यसभा पहुंचना लगभग तय है। समझा जाता है कि सुशील कुमार मोदी को केंद्र में वित्त राज्यमंत्री बनाया जाएगा। बिहार में डिप्टी सीएम रहते सुशील मोदी ने केंद्र सरकार से बिहार के लिए कई मांगे उठायी थी उसकी लंबी सूची है। जाहिर है केंद्र में मंत्री बनने पर बिहार को कुछ न कुछ अवश्य फायदा होगा। सूत्र बताते हैं कि मौजूदा केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय को वर्ष 2023 में संगठन में लाया जाएगा। नित्यानंद राय ने बिहार भा

दीघा- एम्स एलिवेटेड रोड चालू। शहर को जाम से राहत

 पटना। न्यूज़। *एम्स-दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर : उत्तरी बिहार से दक्षिणी बिहार जाना होगा आस - साथ ही जेपी सेतु से परिचालित होने वाले यातायात को उत्तर बिहार जाने एवं उत्तर बिहार से नौबतपुर, आरा, बिहटा, एम्स, औरंगाबाद आदि जगहों पर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। - यह परियोजना एनएच-98 के एम्स गोलंबर से शुरू होकर जेपी सेतु के दक्षिणी छोर पहुंच पथ में समाप्त होती है। -  इसकी कुल लंबाई 12.270 किलोमीटर है। -  यह परियोजना बिहार में सबसे बड़ी एलिवेटेड परियोजना है। -  इस परियोजना का निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया गया  पटना। न्यूज़। एम्स दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसका उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री   नीतीश कुमार द्वारा किया गया । इस मौके पर उप मुख्यमंत्री  तारकिशोर प्रसाद,उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी एवं पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय मौजूद रहे।  ज्ञात हो कि एम्स दीघा एलिवेटेड कॉरिडोर का  निर्माण बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड द्वारा कराया गया है। यह  बिहार में सबसे बड़ी एलिवेटेड परियोजना है। यह एनएच-98 के एम्स गोलंबर से शुरू होकर जेपी सेतु के दक्षि

राज्यसभा में जाएंगे सुशील मोदी। भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

 पटना। न्यूज़। इस बार राज्यसरकर में मंत्री बनने से चूक गए सुशील कुमार मोदी अब राज्यसभा जायेंगें। भाजपा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुशील कुमार मोदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

तो लालू जेल से कर रहे खेल! सुशील मोदी ने खोल दी पोल

 पटना । न्यूज़। प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की माने तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रांची जेल से एनडीए सरकार गिराने का खेल कर रहे हैं। सुशील मोदी की तरफ से जारी एक ऑडियो में लालू नवनिर्वाचित विधायक पासवान को 25 तारीख को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में अनुपस्थित रहने का सुझाव दे रहे हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि सरकार तो गिर ही रही है तुम्हे मंत्री बना दिया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कल ही पूरे प्रसंग को लेकर ट्वीट किया था। मोदी ने कहा था कि उन्होंने लालू को फोन कर बताया कि गंदी हरकतों से बाज आये। आज 25 नवम्बर को सुशील मोदी की तरफ से ऑडियो टेप जारी किया गया है जिसमें लालू की आवाज सुनाई देती है। इस आवाज के बारे में अबतक लालू की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।  

तो पुराने को आराम देकर मंत्रिमंडल में अधिकतर नया चेहरा देगी भाजपा !

 पटना। न्यूज़। भाजपा इस बार नए चेहरे पर अधिक भरोसा करेगी।  बिहार की जनता ने भाजपा है तो भरोसा है स्लोगन पर विश्वास करते हुए कुछ नया करने के लिए 73 विधायकों को जिताया है। भाजपा इस बार नीतीश के पिछलग्गू पुराने मंत्रियों को आराम देकर नए से काम लेगी। नीतीश के भाट चारण गीत गाकर पुराने मंत्रियों ने न तो अपना कद बढ़ाया और न ही उस मुकाम पर पहुंच सके कि नीतीश को चुनौती पेश कर सके। जो नीतीश को सूट किया उसके हिसाब से चलते रहे। बिहार के बाहर सभी राज्यो में भाजपा अकेले चलने के लिए तैयार कर ली पर बिहार में भाजपा के नेता यश सर यश सर की रट लगाने में अपना वजूद बढ़ा नहीं सके। नए चेहरे के रूप में कामेश्वर चौपाल का नाम उपमुख्यमंत्री के रूप में चलने लगा है। जबकि चौपाल न तो विधायक हैं और न ही एमएलसी। लेकिन यदि पार्टी चाह देगी तो सबकुछ संभव है।  गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी के पास भी विधायक का तमगा नहीं था। अटल विहारी वाजपेयी ने उन्हें सीएम की कुर्सी दे दी। बाद में वे विधायक चुने गए। लेकिन फिलहाल ये सब अटकलें हैं। हालांकि कमेश्वर चौपाल ने कहा है कि पार्टी उन्हें जो भी काम देगी वो  स्वीकार करे

तेजस्वी का कहना, तिकड़म से हराये गए

 पटना। न्यूज़। राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज पहली बार चुनाव परिणाम आने के बाद प्रेस को संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा महागठबंधन को तिकड़म से हराया गया है। तेजस्वी ने साफ कहा हम हर नहीं, हराये गए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए ने सारी ताकत झोंककर भी राजद को सबसे बड़ी पार्टी होने से नहीं रोक पायी। तेजस्वी ने कहा कि यदि नीतीश में थोड़ी नैतिकता बची है तो वह कुर्सी का मोह छोड़ दे। वह जोड़ तोड़ से किसी तरह कुर्सी पकड़े रखना चाहते हैं। महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी को आज विधायक दल का नेता चुन लिया गया। तेजस्वी ने कहा कि राजग और महागठबंधन में कुल मतों का नंतर 12270 है पर इतने वोटों के अंतर से राजग ने 15 सीटें जीतीं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पोस्टल बैलेट को रद्द किया गया।

तो भाजपा में पनप रही कोटरी कल्चर!भाजपा की कौन लुटिया डुबोने पर तुला था

  पटना। न्यूज़। बिहार के चुनाव में इस बार भाजपा की लुटिया अपने ही लोगों ने डुबोने की ठान ली थी। वैसे लोगों की पहचान की जा रही है। एक रणनीति के तहत जेपी नड्डा के मिशन को फेल करने की मुहिम चल रही थी।लेकिन इस बात की भनक जेपी नड्डा को चल गई। बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास चली गयी। इसके बाद पार्टी के दोनों शिखर नेता ने असंतुष्ट नेताओं की क्लास लेना शुरू किया। उन्हें चुनाव प्रचार से ही नहीं एकांतवास की सलाह दे डाली।  भाजपा को हराने के लिए अंदर ही अंदर पार्टी के वरिष्ठ नेता समेत एक दबंग जाति के कार्यकर्ता अपने आकाओं के इशारे पर इस मिशन में जुटे हुए थे। टिकट भी इस तरह वितरित किये गए कि भाजपा का कोर वोटर नराज हो जाये। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फेल करने की रणनीति पर पूरी तरह कार्य हो रहा था ताकि वक्त पर एक शीर्ष नेता को मुकुट पहनाया जा सके। लेकिन इनकी भनक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को चल गई।  ज्ञात हो कि कल दिल्ली में विजयोत्सव के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेपी नड्डा की जमकर पीठ ठोकी। नड्डा जी आगे बढिये। नड्डा जी आगे बढिये। आखिर पीएम के इस

एग्जिट पोल: एनडीए 125, महागठबंधन 108 व अन्य 10

 पटना।  न्यूज़। बिहार में इस बार  जोरदार मुकाबला हुआ । कोरोना काल का असर चुनाव पर दिखा है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे किए। इस वादे ने सत्तापक्ष में घबराहट ला दी। इसके बाद एनडीए के नेताओं ने राजद के 15 वर्षों के शासन को जंगलराज के रूप में जोरदार तरीके से उठाया। इस मुद्दे ने काफी हद तक एनडीए वोटबैंक के ध्रुवीकरण किया। प्रदेश भर के लोगों के फीड बैक के आधार पर एनडीए यानी भाजपा, जदयू, हम और वीआईपी को संयुक्त रूप से पूर्ण बहुमत 125 सीटें मिलती दिख रही है। इसमें भाजपा को 72, जदयू को 59, हम को 3 और वीआईपी को एक सीट मिलने का अनुमान है।  इसमें 15 सीटें आगे पीछे भी हो सकती है। सीटें कम होने पर निर्दलीय एनडीए का साथ देकर सत्ता की दहलीज तक पहुंचा सकते हैं। उधर महागठबंधन में राजद को 83, कांग्रेस को 13 और संयुक्त वामदलों को 12 सीटों के साथ 108 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी पूर्ण बहुमत से 14 सीटें कम। लेकिन अन्य दलों को भी 10 सीटें मिलने का अनुमान है। ये अन्य दल इस बार निर्णायक भूमिका निभाएंगे।  एक यह भी आकलन है कि एनडीए और महागठबंधन को 15

देखिए, आज 6.00 बजे। बिहार का खांटी सर्वे। फिर नीतीश या होंगे फ़िनिश या तेज के सिर ताज

  पटना। न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव का आज तीसरा चरण का मतदान 6 बजे सायं समाप्त हो जाएगा। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक मतदान समाप्ति के बाद ही कोई एग्जिट पोल दिखा सकता है। दिशा निर्देश का पालन करते हुए ठीक 6 बजे हम दो चरणों के चुनाव का एग्जिट पोल आपके सामने रख देंगे। तीसरे चरण के सर्वे के साथ 6.30 बजे पूरी रिपोर्ट आपके सामने होगी। बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को सबसे अधिक डैमेज किया है। एक आकलन के मुताबिक 20 से 25 सीटों पर लोजपा के कारण  एनडीए खासकर जदयू को नुकसान दिख रहा है।

तो इस बार नमो का जिन्न निकलेगा! धर्मेंद्र और गिरिराज तो यही कह रहे

 पटना। न्यूज़। भाजपा नेता बिहार चुनाव में सारी दिक्कतों और तेजस्वी की हवा के बावजूद जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं। एक समय चुनाव के बाद मत पेटियों से लालू प्रसाद यादव का जिन्न निकलने की चर्चा होती थी और उनकी पार्टी भारी बहुमत से जीत हासिल करती थी। उस जिन्न ने 15 वर्षों तक राजद को शासन में रखा। इस बार बिहार के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिन्न प्रकट होने की बात होने लगी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और गिरिराज सिंह कहते हैं कि  इस बार नरेंद्र मोदी का जिन्न निकलेगा। जीत तो एनडीए की ही होगी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनेगें। भाजपा नेता जीत के प्रति आश्वस्त हैं। भाजपा के दोनों नेता जोर देकर कहते हैं जीत एनडीए की होगी। हालांकि भाजपा अंदर ही अंदर महसूस कर रही है कि चिराग पासवान ने एनडीए को नुकसान कर दिया है। अबतक दो चरणों का चुनाव हुआ है। प्रदेश की 243 सीटों में 165 सीटों के चुनाव हो चुका है। शेष 76 सीटों के लिए 7 नवम्बर को मतदान होगा। विश्लेषकों का कहना है कि 20 से 25 सीटों पर चिराग ने सीधे जदयू को नुकसान पहुंचा दिया है। जबकि 76 सीटों पर चुनाव बाकी है। हालांकि भाजपा नेता

बिहार किसे पहनाएगा 'हार'। लड़ाई जंगलराज वर्सेज रोजगारराज

  पटना। न्यूज़। (विद्रोही)। बिहार का चुनावी महाभारत लालू- राबड़ी शासन के 15 वर्षों के उछाले गए 'जंगलराज' वर्सेज रोजगार के बीच सिमट गया है। प्रदेश में 3 तारीख को 94 सीटों से मतदान के ठीक पहले राजद नेता व महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव ने बड़ा दाव खेल दिया है। तेजस्वी ने एलान कर दिया कि रोजगार देने के लिए जरूरत पड़ी तो सीएम और विधायकों की सैलरी में भी कटौती कर देंगें। बिहार का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। भाजपा समेत एनडीए के नेता एक ओर जहां राजद के 15 वर्षों के शासन की याद दिला रहे हैं। बलात्कारी, बाहुबली, अपहरण, डकैती, छिनतई, रंगदारी, फिरौरी तमाम शब्द चुनाव प्रचार में जंगलराज के साथ कोलाहल मचा रहा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद के नाम लिए बगैर उसे लकडसुंघवा घोषित कर खूब तालियां बटोरी। बेशक 15 वर्षों का राज या राजद का शासन तेजस्वी के लिए नेगवटिव है पर उनके लिए 10 लाख का रोजगार एक मायावी जाल की तरह युवाओं को खींच रहा है। यह वादा बिहार के बेरोजगारों के लिए बंजर भूमि में लहलहाता फसल की तरह है। नीतीश सरकार ने शराबबंदी कर महिलाओं में अ

चुनाव आयोग ने मुंगेर से एसपी लिपि सिंह को हटाने का दिया आदेश। डीएम पर भी गाज

 पटना। न्यूज़। मुंगेर में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुई हिंसा मामले में चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम को हटाने का आदेश दे दिया है। एसपी लिपि सिंह और डीएम के स्थान पर आज ही नए एसपी और डीएम की तैनाती हो जानी है। साथ ही चुनाव आयोग ने पूरे मामले की जांच कराने का आदेश दिया है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष पाठक की पुलिस ने की पीट कर हत्या। थानेदार सस्पेंड

 पटना। न्यूज़। चुनावी चहल के बीच बिहार पुलिस का क्रूरतम चेहरा सामने आया है। मामला भागलपुर का है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष पाठक मंदिर से अपनी पत्नी के साथ दर्शन करके आ रहे थे। ट्रैफिक को लेकर मामूली विवाद होने पर बिहपुर थाने में तैनात पुलिस ने इंजीनियर को इतना पीटा कि अत्यधिक रक्त स्राव होने के कारण उनकी जान चली गयी। दर्ज एफआईआर में ऐसा ही आरोप लगा है। मामले की तफसीश के बाद बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मंडल को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला 24 अक्टूबर का ही है। आशुतोष पाठक                पूरा मामला जानने के लिए नीचे एफआईआर को पढ़िए। जिस पुलिसकर्मी ने बेरहमी सी सॉफ्टवेर इंजीनियर की पीट पीट कर हत्या की है उसे फांसी की सजा देने की मांग हो रही है।उत्तरप्रदेश पुलिस के बाद बिहार पुलिस का बीभत्स चेहरा सामने आया है। पाठक का पूरा परिवार तहस नहस हो गया।

भाजपा के चुनाव प्रचार पर कोरोना का असर

 पटना। न्यूज़। भाजपा के चुनाव प्रचार पर कोरोना का खासा असर दिख रहा है। शुरुआत में भाजपा नेता प्रचार के मामले में सभी दलों से लीड लिए हुए थे। भाजपा की वर्चुअल रैली के सामने तो विरोधी दल पूरी तरह बौने साबित हुए। करीब 72 हजार बूथों तक प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रैली के जरिये संदेश प्रसारित किया पर जब एक्चुअल रैली की बारी आई तो भाजपा के कई स्टार प्रचारक कोरोना से ग्रसित हो गए। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी सभी को कोरोना है। यानी कि ये सभी चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे।

बिहार में चल रहा जनता को बाईस्कोप दिखाने का खेल

  पटना। न्यूज़। बिहार में जनता को बाईस्कोप दिखाने का काम चल पड़ा है। राजनीतिक दल जनता को एक से एक सपना दिखा रहे हैं। राजद ने सत्ता में आने के लिए 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। वह भी पहली कैबिनेट में नौकरी देने पर मुहर लगेगी। राजद का यह आइटम क्लिक कर गया। सभाओं में भीड़ जुटने लगी। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में राजद की काट के लिए 19 लाख रोजगार के अवसार पैदा करने का वादा किया है। भाजपा ने भी  रोजगार का बाईस्कोप दिखा दिया है। लेकिन जनता को इस वादे की बारीकियों को समझना होगा। भाजपा  रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी, न कि पक्की नौकरी देगी। ये रोजगार के अवसर ऐसे ही है जैसे मनरेगा में काम बंटते हैं। इतनी बारीकी को समाचार पत्र प्रकाशित नहीं कर सकते। विज्ञापन का मामला है। हाल ही में लॉक डाउन के दौरान जब प्रवासी मजदूर बिहार लौट रहे थे तो नीतीश सरकार उन सभी को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही थी।  सरकारी आंकड़े के मुताबिक करीब 5 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराए गए। तो कोई भी सरकार आये इसी तरह के रोजगार बंटेंगे। और जनता ठगी जाएगी। यह कटु सत्य है कि हर राजनीतिक दल झूठ बोलते हैं। झूठे सपने दिखाते है। जनता

पटना में प्रधानमंत्री की रैली के लिए 6 हजार लोगों को ही अनुमति

  पटना। न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर से बिहार चुनाव प्रचार में नया धार देने आ आ रहे हैं। लेकिन खास बात है कि पीएम के सभा स्थल में जाने के लिए सीमित लोगों को इजाजत मिल रही है। ग्राउंड के हिसाब से अनुमति मिल रही है। 28 को पीएम पटना में रैली करने वाले हैं। पटना के वेटनरी कॉलज ग्राउंड में प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक 6 हजार लोगों को ही सभा मे आने की अनुमति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के पहले भाजपा के कायो स्टार प्रचारक कोरोना संक्रमण से ग्रसित हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को कोविड 19 पॉजिटिव है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी बीमार हैं। लिहाजा कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है।

राजनीतिक शह मात के खेल में 'ब्रह्मभोज'

 पटना। न्यूज़ (विद्रोही)। बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर है। चुनावी कुरुक्षेत्र में जदयू , राजद और लोजपा के उम्मीदवार एक दूसरे के खिलाफ तलवार खिंचे हैं। भाजपा और महागठबंधन के बीच लठमार हो रहा है, किन्तु इसी बीच भारतीय कर्मकांड धुर विरोधी नेताओं को एक साथ खींच लाता है। हम बात कर रहे हैं स्वर्गीय रामविलास पासवान के निधन के बाद श्राद्धकर्म और उसके बाद भारतीय परंपरा के अनुसार आयोजित ब्रह्मभोज की। ये भारतीय संस्कार है। एकजुटता की इससे बड़ी मिसाल क्या हो सकती है। सभी समाचारपत्र आरोप प्रत्यारोप से भरे हैं। एक दल के नेता दूसरे दल के नेता को चुनाव मैदान में शत्रु जैसा व्यवहार कर रहे हैं पर ब्रह्मभोज की चुम्बकीय शक्ति दबको एक साथ ले आयी। ज्ञात हो लोजपा नेता चिराग पासवान की इस समय हर सुबह नीतीश कुमार को घेरने की रणनीति से शुरू होती है। चिराग कि नजर में नीतीश बिहार के लिए भला नहीं कर रहे हैं। सात निश्चय भ्रस्टाचार का अड्डा है। लेकिन कर्मकांड के आगे सियासी चाल फेल हो गया। दोनो आपस मे मिले। चिराग ने नीतीश के पैर भी छुए। इस मेल मिलाप से भले कोई असर न हो पर वोटर अवश्य भ्रम में पड़ जाएंगे। चुनाव में वोटरों

आरा हिले छपरा हिले..भोजपुरिया इलाके पर भाजपा का फोकस

 पटना। न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से बिहार के तूफानी दौरे पर  हैं। ये दोनों नेता 23 अक्टूबर को पीएम की तीन स्थानों पर होने वाली रैली की भूमिका तैयार करेंगे। दोनों नेता आज से दिवसीय प्रवास पर बिहार में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री नड्डा 20 अक्टूबर को किला मैदान, बक्सर में दोपहर 01:00 बजे विशाल जन-सभा को संबोधित करेंगे। अपराह्न 03:00 बजे वे महाराजा कॉलेज मैदान, आरा में विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे शहीद भवन चौक, आरा स्थित होटल पार्क व्यू में एनडीए की बैठक में भाग लेंगे जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, सांसद, विधान सभा प्रभारी, विधान सभा प्रत्याशी, विधान सभा विस्तारक, विधान सभा संयोजक, विधान सभा प्रवासी, जिला पदाधिकारी, उस जिले से प्रदेश के पदाधिकारी एवं एनडीए के सभी गठबंधन के विधान सभा से पांच - पांच प्रमुख लोग शामिल होंगे। अगले दिन 21 अक्टूबर, बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 12:50 बजे बड़ा रमना मैदान, बेतिया में आयोजित विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात् वे अपराह्न

Bihar Assembly Election 2020: First Official Ad of NDA

 

भोजपुरी बनाम मैथिली मतलब नेहा वर्सेज मैथिली। मैथिली ने किसे कहा अल्लड़ बल्लड़ गाती हो

 पटना। न्यूज़। जब बिहार में बाढ़ अपना रौद्र रूप दिखा रही  थी और कोरोना कहर ढाह रहा था तब नेहा सिंह राठौर की गीत बिहार में का बा ने शोहरत की बुलंदियों पर चढ़कर बिहारवासियों का दिल जीता। हर किसी के जुबां पर यही सवाल था, बिहार में का बा। इस कटाक्ष ने नीतीश सरकार की काफी किरकिरी की। नेहा ने बाढ़, बेरोजगारी और अस्पताल की दुर्दशा का जिक्र किया है। नेहा सिंह राठौर को कम उम्र में ही ख्याति प्रप्त मैथिली ठाकुर ने जवाब दिया है। वह भी मैथिली भाषा में। मैथिली ठाकुर ने नेहा का नाम लिए बगैर कहा कि अल्लड़ बल्लड़ क्या गाती हो। मिथिला में क्या नहीं है। मैथिली का यह गीत नीतीश सरकार का पुरजोर डिफेंड करती है। चुनाव के समय मैथिली ने सरकार को राहत दी है, नहीं तो नेहा सिंह राठौर ने तो अपने एक गीत बिहार में का बा के जरिये नीतीश सरकार की बखियां उधेर दी है।

चिराग ने कहा, नीतीश हमें भाजपा से दूर करना चाहते हैं

 पटना। न्यूज़। बिहार चुनाव में लोजपा नेता चिराग पासवान राजनीति और कर्मकांड दोनों बखूबी से निभा रहे हैं। चिराग पासवान ने आज अपने पिता की मृत्यु पर कर्मकांड को मानते हुए अपने बाल मुंडवाये और साथ ही राजनीति धर्म का पालन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार भी किये। चिराग ने यह भी कहा कि नीतीश हमें भाजपा से दूर कर रहे हैं। बांटो और राज करो नीति अपना रहे हैं। चिराग ने एक बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार जी ने प्रचार का पूरा ज़ोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है।बांटो और राज करो की नीति में माहिर मुख्यमंत्री जी हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी  बनाने का प्रयास कर रहे है।मेरे और प्रधानमंत्रीजी के रिश्ते कैसे है मुझे यह प्रदर्शन करने की ज़रूरत नहीं है।पापा जब अस्पताल में थे तब से लेकर उनकी अंतिम यात्रा तक उन्होंने मेरे लिए जो कुछ किया उसे मैं कभी नहीं भूल सकता।मैं नहीं चाहता की मेरी वजह से प्रधानमंत्रीजी किसी धर्मसंकट में पड़े। वे अपना गठबंधनधर्म निभाए।मुख्यमंत्रीजी को संतुष्ट करने के लिए मेरे ख़िलाफ़ भी कुछ कहना पड़े तो निस्संकोच कहे।नीतीश कुमार जी को भाजपा के साथ

बीजेपी ने निरहुआ को उतारा चुनाव प्रचार में

  पटना। न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले चुनाव प्रचार में शमां बांधने के लिए आज भाजपा ने विधिवत भोजपुरी गायक निरहुआ को उतार दिया। रैप पर निरहुआ ने मादकता भरे आज में भाजपा का खूब प्रचार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव , बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, सांसद मनोज तिवारी एवं राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी एवं राष्ट्री प्रवक्ता डॉ संजय मयूख की मौजूदगी में मोदी 'लहर सॉन्ग' और ई-कमल वेबसाइट लांच किया गया।