नीतीश ने चेताया ऐसे नहीं चलेगा तो अध्यक्ष बोले आप ही बताइए कैसे चलेगा। Word war between Nitish and Vijay Sinha
पटना। न्यूज़। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिंहा के बीच जोरदार शब्दयुद्ध छिड़ गया। दोनों की ओर से शब्दों के तीर चले। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार व मंत्री विजेंद्र यादव का बचाव किया और सीधे विधानसभा अध्यक्ष को चेतावनी भरे लहजे में कहा सदन ऐसे नहीं चलेगा, आप ऐसे नहीं चला सकते। मुख्यमंत्री के शब्दों पर पर भाजपा कोटे से बने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दो टूक शब्दों में सीएम को कहा, आप ही बता दीजिए कैसे चलेगा। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष में करीब 10 मिनट तक शब्दों के तीर चलते रहे। मामला कुछ इस तरह का है। आज विधानसभा में भाजपा सदस्य संजय श्रावगी ने विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र लखीसराय से संबंधित मामले को उठाते हुए राज्य सरकार को कानून व्यवस्था मामले में कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि निर्दोष को जेल मे बंद कर दिया और दोषी बाहर है। दोषी के घर की कुर्की जब्ती कब होगी।पुलिस कोई करवाई नहीं कर रही है। इस पर सरकार की तरफ से प्रभारी गृह मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि का। का। कमिटि इस बारे में जांच कर रही है। उत्तर से असंतुष्ट सदस्य